भारत

पटाखे फोड़ने वाले 300 लोगों पर FIR दर्ज, गणेश विसर्जन जुलुस के दौरान आवाजाही किया बाधित

Nil dhankar
8 Sept 2025 6:43 AM IST
पटाखे फोड़ने वाले 300 लोगों पर FIR दर्ज, गणेश विसर्जन जुलुस के दौरान आवाजाही किया बाधित
x
ब्रेकिंग

केरल। उत्तरी जिले कसारगोड में गणेशोत्सव जुलूस के दौरान लोगों की आवाजाही में बाधा डालने और खतरनाक तरीके से पटाखे फोड़ने के आरोप में पुलिस ने 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों का संबंध शनिवार को कसबा गांव स्थित मल्लिकार्जुन मंदिर से शुरू हुए जुलूस से है.

उन्होंने राज्य के बस डिपो के सामने इकट्ठा होकर लोगों और वाहनों की आवाजाही में बाधा डाली और बिना किसी सुरक्षा उपाय के खतरनाक तरीके से पटाखे फोड़े. एफआईआर में कहा गया है कि पटाखों का लापरवाह तरीके से उपयोग किया गया और जोरदार आवाज के साथ फोड़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

कसारगोड पुलिस ने रविवार को स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ BNS सेक्शन 288 (विस्फोटक पदार्थों के साथ लापरवाह या गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार जिससे जान को खतरा या चोट या नुकसान होने की संभावना हो) के तहत मामला दर्ज किया. FIR में 300 आरोपियों में से चार के नाम का उल्लेख किया गया है.

Next Story