रिटायर्ड IAS पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, शेयर किया था ये वीडियो

उन्नाव. उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao) में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह (Retd IAS Surya Pratap Singh) पर एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है. रिटायर्ड आईएएस एसपी सिंह पर एक ट्वीट के माध्यम से जन मानस को भड़काने के प्रयास का आरोप है. एसपी सिंह का ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसी को लेकर उन्नाव सदर कोतवाली पुलिस ने ट्वीट का संज्ञान लिया है. सदर कोतवाली में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी पर महामारी एक्ट, आपदा प्रबंधन एक्ट व आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है.
आज उन्नाव में मेरे ऊपर गंभीर धाराओं में एक और मुक़दमा दर्ज कर दिया गया है।
— Surya Pratap Singh IAS Rtd. (@suryapsingh_IAS) May 15, 2021
उन्नाव पुलिस का कहना है की 'तैरती लाशों' पर मेरे द्वारा किया गया ट्वीट भ्रामक है।
योगी जी ने दो दिन में लगातार दो 'मुक़दमे' तोहफ़े में दिए हैं।
ये 'यूपी मॉडल' की पोल खोलने का इनाम है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





