प्रियंका गांधी के काफिले को रोकने के लिए यूट्यूबर के खिलाफ FIR, बड़ा एक्शन

फाइल फोटो
नई दिल्ली: केरल पुलिस ने यूट्यूबर अनीस अब्राहम को प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को रोकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यूट्यूबर अब्राहम ने कांग्रेस नेता के पायलट वाहन में बजाए जा रहे हॉर्न से नाराज होकर काफिले के आगे अपनी कार खड़ी कर दी थी। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि बाद में अब्राहम को पुलिस स्टेशन से ही जमानत मिल गई। अब पुलिस काफिला रोकने के अन्य कारणों की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





