भारत
बीजेपी सांसद रवि किशन पर आरोप लगाने वाली महिला पर FIR, पत्रकार का नाम भी शामिल
jantaserishta.com
18 April 2024 12:56 PM IST

x
एफआईआर रवि किशन की पत्नी ने दर्ज करवाई है।
लखनऊ: गोरखपुर के सांसद रवि किशन पर आरोप लगाने वाली महिला अपर्णा ठाकुर सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला ने दावा किया था कि भाजपा सांसद रवि किशन उनकी बेटी के पिता हैं।
यह एफआईआर रवि किशन की पत्नी प्रीति शुक्ला ने दर्ज करवाई है। महिला अपर्णा ठाकुर के अलावा एफआईआर में उनके पति राजेश सोनी, बेटी शेनोवा सोनी, बेटे सोनक सोनी, समाजवादी पार्टी नेता विवेक कुमार पांडे और एक पत्रकार खुर्शीद खान का नाम भी शामिल है।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर आईपीसी की धारा 120-बी (साजिश), 195 (झूठे सबूत देना), 386 (धमकी देकर जबरन वसूली), 388 (धमकी देकर वसूली), 504 (जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बीजेपी सांसद की पत्नी ने एफआईआर में यह भी आरोप लगाया कि अपर्णा सोनी उर्फ अपर्णा ठाकुर ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि उनके अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं।
पुलिस ने बताया, ''महिला ने कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। साथ ही धमकी दी थी कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह रवि किशन को झूठे बलात्कार के मामले में फंसाकर उनकी छवि खराब कर देगी।''
एफआईआर में कहा गया है कि इस मामले में मुंबई पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन अपर्णा ने 15 अप्रैल को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झूठे आरोप लगाए। प्राथमिकी में दावा किया गया है कि अन्य नामजद भी इसमें शामिल हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए रवि किशन को फिर से गोरखपुर से उम्मीदवार बनाया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





