भारत
मुख्यमंत्री योगी पर विवादित पोस्ट के बाद इस पार्टी के नेता के खिलाफ FIR
jantaserishta.com
9 April 2026 11:33 AM IST

x
सरकार की छवि धूमिल करने और सौहार्द बिगाड़ने के आरोप लगाए.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'डकैत' बताने पर समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह के खिलाफ एफआईआर हुई है। शिकायतकर्ता ने आईपी सिंह पर सरकार की छवि धूमिल करने और सौहार्द बिगाड़ने के आरोप लगाए हैं।
समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक एआई वीडियो शेयर किया। यह एआई वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का था। कुछ मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए वीडियो में सीएम योगी को 'रहमान डकैत' के रूप में डांस करते हुए दिखाया गया। सपा नेता ने पोस्ट में लिखा, "9 वर्षो में पीडीए वर्ग का आरक्षण निगल जाने वाला डकैत।"
इसके बाद धर्म सिंह नाम के एक व्यक्ति ने सपा नेता के खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
धर्म सिंह ने अपनी शिकायत में लिखा, "निराधार तथ्यों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एडिट फोटो के साथ वायरल किया जा रहा है। यह कृत्य जानबूझकर सरकार की छवि धूमिल किए जाने व विभिन्न वर्गों की जातियों के विरुद्ध द्वेष भावना उत्पन्न किए जाने, सौहार्द बिगाडने और शांतिभंग करने आदि के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर डाला गया है। ऐसे आपत्तिजनक वीडियो को देखकर मेरी और उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इससे लोगों के बीच अशांति, घृणा व शत्रुता उत्पन्न होने की प्रबल संभावना है।"
उन्होंने मांग की कि मामले में एफआईआर पंजीकृत कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। हालांकि, यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया, जब लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को 'रहमान डकैत' बताते हुए पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टर में मुख्यमंत्री योगी को 'धुरंधर' बताया गया। इससे नाराज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाद में वह पोस्टर फाड़ दिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





