
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मऊ: अभी तक किसी किशोरी या युवती की तस्वीर फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल करने में किशोर या युवकों का हाथ सामने आता रहा है। कई किशोर और युवक पकड़े भी गई हैं। अब एक किशोरी की तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने और अश्लील कमेंट लिखने का आरोप युवती पर लगा है। किशोरी की मां की शिकायत पर युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मामला घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। युवती की पहले से किशोरी से जान पहचान है। किशोरी की मां ने घोसी कोतवाल कृष्ण कुमार गुप्ता को तहरीर देते हुए बताया कि गत 5 सितम्बर से उसकी 14 साल की बेटी की फोटो फेसबुक पर डालकर अश्लील बातें लिखी जा रहीं हैं। जब पता कराया तो फेसबुक आईडी सीमा मौर्या की निकली। दूसरी आईडी मनोज मौर्या की थी। दोनों ने फेसबुक पर फोटो के साथ गन्दी गन्दी बातें पोस्ट की थीं।
किशोरी की मां ने बताया कि युवती के घर का पता लगाकर उसके घर गई और बात की तो मुझे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर युवती सीमा मौर्या व मनोज मौर्या के खिलाफ धारा 504, 506, 120बी, 67 क के तहत केस दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





