भारत

डॉक्टर के खिलाफ FIR, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
9 Jun 2022 6:02 PM IST
डॉक्टर के खिलाफ FIR, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान 

बरेली: रामपुर गार्डन में अतुल लतिका हॉस्पिटल के संचालक डॉ अतुल अग्रवाल के खिलाफ पैगंबर की शान में गुस्ताखी कर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश की। बिहारीपुर करोलान के रहने वाले शोएब खान ने रामपुर गार्डन अतुल लतिका हॉस्पिटल के संचालक डॉ अतुल अग्रवाल पा आरोप लगाया कि वह पिछले चार सालों से सोशल मीडिया पर जहर परोस रहे हैं।

वह मुस्लिम समाज को उकसाने एवं समाज के अंदर हीन भावना पैदा करने की नियत से अभद्र टिप्पणी करते हैं। पैगंबर की शान में गुस्ताखी करते हैं। इनके वजह से समूचे देश और प्रदेश के मुस्लिम समुदाय को काफी आघात पहुंचा है। उन्होंने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने बताया कि डॉ अतुल अग्रवाल के खिलाफ कोतवाली में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story