भारत

बिना अनुमति सभा करने पर सपा प्रत्याशी के खिलाफ FIR, गिफ्ट बांटने की सूचना पर पुलिस ने की छापामारी

jantaserishta.com
3 Feb 2022 10:35 PM IST
बिना अनुमति सभा करने पर सपा प्रत्याशी के खिलाफ FIR, गिफ्ट बांटने की सूचना पर पुलिस ने की छापामारी
x
पढ़े पूरी खबर

बदायूं: उत्तरप्रदेश प्रदेश के जनपद बदायूं की सदर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी हाजी रईस अहमद के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. हाजी रईस अहमद ने बगैर किसी अनुमति के शहर के शिक्षामित्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटाई और प्रलोभन के लिए गिफ्ट भी बांटे जा रहे थे. हालांकि, पुलिस को मैरिज लॉन से कोई उपहार नहीं मिले. पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मैरिज लॉन को सील कर दिया है.

एसपी नगर क्षेत्र प्रवीण सिंह चौहान ने बताया, 115 सदर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी हाजी रईस अहमद समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार दोपहर शहर के अलापुर रोड स्थित पूनम मैरिज लॉन में पहुंचे. जहां पहले से ही विधानसभा क्षेत्र के शिक्षामित्र, अनुदेशक, प्रेरक और आंगनबाड़ी वर्कर्स की भारी भीड़ जमा की गई थी. जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा गया. इसके बाद एसडीएम और अन्य अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया.
उन्होंने बताया कि प्रशासन को सूचना दी गई थी कि सपा प्रत्याशी वहां मौजूद भीड़ को गिफ्ट बांट रहे हैं. इस पर प्रशासन ने वहां पहुंचकर सपा प्रत्याशी रईस अहमद और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मैरिज लॉन को भी सील कर दिया है. उन्होंने बताया कि मैरिज हॉल में किसी प्रकार का कोई गिफ्ट नहीं मिला है. एसपी सिटी के मुताबिक, सपा प्रत्याशी पर मुकदमा लिखा जा चुका है और मैरिज लॉन को सील कर दिया है. आचार संहिता का उल्लंघन किसी को भी नहीं करने दिया जाएगा.
उधर, इस मामले पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि बदायूं में भाजपा सभी 6 सीटों पर बहुत बड़ी बढ़त के साथ जीत हासिल कर रही है. समाजवादी पार्टी के लोग हताशा और निराशा में डूबे हुए हैं. लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन देकर इस प्रकार की हरकतें कर रहे हैं, लेकिन इनकी मंशा कभी पूरी नहीं होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story