भारत

विधायक के खिलाफ FIR, होली मिलन समारोह में अश्लील गाना गाने पर हुई कार्रवाई

jantaserishta.com
13 March 2025 9:42 PM IST
विधायक के खिलाफ FIR, होली मिलन समारोह में अश्लील गाना गाने पर हुई कार्रवाई
x
बड़ा एक्शन.
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में होली से पहले आयोजित एक कार्यक्रम में JDU विधायक नरेंद्र कुमार निरज उर्फ गोपाल मंडल के खिलाफ अश्लील भोजपुरी गाने गाने के आरोप में FIR दर्ज हुई है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विधायक गोपाल मंडल डबल मीनिंग भोजपुरी गाने गाते और एक डांसर के गाल पर नोट चिपकाते नजर आए. यह कार्यक्रम 10 मार्च को आयोजित किया गया था.
हालांकि, हम स्वतंत्र रूप से वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते है. भागलपुर के नौगछिया पुलिस ने 12 मार्च को संबंधित पुलिस अधिकारी सुरेंद्र सिंह की रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज की.
हालांकि, इस मामले पर प्रतिक्रिया के लिए नौगछिया पुलिस अधीक्षक और विधायक गोपाल मंडल से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. यह पहला मौका नहीं है, जब JDU विधायक गोपाल मंडल विवादों में आए हैं. इससे पहले भी वह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में केवल अंडरवियर में घूमने को लेकर चर्चा में रहे थे.
हाल ही में बिहार पुलिस ने अश्लील भोजपुरी गानों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. 7 मार्च को जारी पुलिस मुख्यालय के एक सर्कुलर में कहा गया था कि सार्वजनिक कार्यक्रमों, बसों, ट्रकों और ऑटो में अश्लील गाने बजाने वालों पर कार्रवाई होगी. इस आदेश को सभी आईजी, डीआईजी और रेलवे पुलिस अधिकारियों को भेजा गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story