भारत

खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ FIR, विश्व कप बाधित करने की दी थी धमकी

jantaserishta.com
29 Sept 2023 1:56 PM IST
खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ FIR, विश्व कप बाधित करने की दी थी धमकी
x
अहमदाबाद: गुजरात पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने खालिस्तानी आतंकवादी और सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नून के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसने आईसीसी विश्व कप, खास कर टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को बाधित करने की धमकी दी थी। यह समारोह 5 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
साइबर क्राइम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हां, हमने पन्नून के खिलाफ केस दर्ज किया है। वह आतंक फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर नफरत फैला रहा है।" अधिकारी ने कहा, "उसने कई प्रमुख व्यक्तियों को फोन किया है और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। वह देश की एकता और अखंडता को खतरा पहुंचा रहा है और उसी का संज्ञान लेते हुए हमने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।"
पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, कई लोगों को यूके फोन नंबर प्लस 44 7418 343648 से कॉल आई, जिसमें आतंकवादी द्वारा पहले से रिकॉर्ड किया गया ऑडियो मैसेज चलाया गया। पन्नुन द्वारा धमकी भरा कॉल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 121 ए, 153 ए, 153 बी (1) (सी), 505 (1) बी, आईटी एक्ट की धारा 66 एफ और धारा 16 (1) (ए) के तहत मामला दर्ज किया है।
इससे पहले एनआईए ने चंडीगढ़ और अमृतसर में पन्नून की अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया था, जिसमें अमृतसर के पास खान कोट गांव में 46 कनाल (लगभग 5.7 एकड़) की कृषि भूमि और चंडीगढ़ में एक घर का एक-चौथाई हिस्सा शामिल था।
कनाडा में रहने वाला पन्नुन भारत में प्रतिबंधित संगठन एसएफजे का प्रमुख है। उसे 2020 में वांछित आतंकवादी के रूप में नामित किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story