भारत
BIG BREAKING: मनीष कश्यप समेत 4 Influencers पर FIR, किया था ये दावा
jantaserishta.com
14 July 2026 5:26 PM IST

x
एथेनॉल को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप
नागपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एथेनॉल संबंधी बयानों और सरकार की एथेनॉल नीति (Ethanol Policy) को लेकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक और गलत जानकारी फैलाना कुछ इन्फ्लुएंसर्स को भारी पड़ गया है। नागपुर साइबर पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) समेत चार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नागपुर साइबर पुलिस द्वारा जिन चार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और चैनल्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, वो हैं-
मनीष कश्यप
देसी बॉयज
हर्षित राठी
अंकलेश इन्वाते
यह पूरी कार्रवाई नागपुर भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के अध्यक्ष शिशिर त्रिपाठी की शिकायत पर की गई है। पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में कई आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, इन इन्फ्लुएंसर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर कुछ वीडियो शेयर किए थे। इन वीडियो में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की एथेनॉल नीति और उनके पुराने बयानों का संदर्भ देकर उनका कथित रूप से गलत और भ्रामक अर्थ निकाला गया। आरोप है कि वीडियो में आम लोगों के इंटरव्यू और बयानों को इस तरह से काट-छांट कर प्रस्तुत किया गया, जिससे केंद्रीय मंत्री गडकरी की छवि को नुकसान पहुंचे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इन भ्रामक वीडियो के जरिए समाज में भ्रम पैदा करने और सार्वजनिक शांति को प्रभावित करने की कोशिश की गई है।
बीजेपी आईटी सेल की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नागपुर साइबर पुलिस ने संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की टीम अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इन वीडियो में दिखाए गए तथ्यों का वास्तविक आधार क्या था, इन्हें किस उद्देश्य या मंशा से इंटरनेट पर पोस्ट किया गया था और क्या इनसे कानून-व्यवस्था बिगड़ने का कोई खतरा था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Tagsनागपुर शहर साइबर पुलिससाइबर पुलिससोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरयूट्यूबर मनीष कश्यपमनीष कश्यपNagpur City Cyber PoliceCyber PoliceSocial Media InfluencerYouTuber Manish KashyapManish Kashyap
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





