
x
पढ़े पूरी खबर
जयपुर: राजस्थान से अजीबोगरीब मामला सामने आया हैं. आवारा कुत्तों के खिलाफ एक कंपनी ने एफआईआर दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया गया है कि कुत्तों ने कंपनी के पोस्टर और बैनर फाड़ दिए हैं. साथ ही भौंकते हुए सुरक्षा गार्ड को काट खाने की धमकी भी दी है. इस शिकायत से पुलिस भी हैरान है. घटना बालोतरा जिले के पचपदरा थाना इलाके की है.
जानकारी के मुताबिक, बालोतरा जिले के मंडपुरा गांव में एक फ्लैट कंस्ट्रक्शन कंपनी काम कर रही है. आरोप है कि कंस्ट्रक्शन वाली जगह के बाहर लगे पोस्टर और बैनर को कुत्तों ने फाड़ दिया. कंपनी के प्रतिनिधि ने इस मामले में पचपदरा थाने कुत्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. शिकायत में कुत्तों पर सुरक्षा गार्ड को काट खाने की धमकियां देने जैसे आरोप भी लगाए हैं.
दरअसल, कंपनी के प्रतिनिधि सुबह साइट पर पहुंचे, तो वहां पोस्टर और बैनर फटे मिले. जब सीसीटीवी फुटेज देखा, तो दो आवारा कुत्ते पोस्टर और बैनर फाड़ते नजर आए. इसके बाद रविवार को कंपनी के प्रतिनिधि ने थाने में कुत्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें कहा गया है कि 30 मार्च की रात को आरोपियों ने पहले कंपनी के साइट की रेकी की. इसके बाद देर रात एक राय होकर पहुंचे कुत्तों ने गेट पर लगे बैनर और पोस्टर फाड़ दिए. साइट पर उपस्थित सुरक्षा कर्मी को भी कुत्तों ने काट खाने की धमकियां दी.
कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा पुलिस में दी गई शिकायत की एफआईआर कॉपी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. लोग इस अजीबोगरीब शिकायत की चर्चा कर रहे हैं. हालांकि, पचपदरा थानाधिकारी अमराराम ने कहा कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है.
Tagsजयपुरजयपुर न्यूज़राजस्थान न्यूज़अजीबोगरीब मामलाएफआईआरफ्लैट कंस्ट्रक्शन कंपनीकंपनी के पोस्टर और बैनर फाड़ दिएJaipurJaipur NewsRajasthan NewsStrange CaseFIRFlat Construction CompanyCompany's posters and banners torn
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





