भारत

दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये आरोप

jantaserishta.com
30 Aug 2023 10:29 AM IST
दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये आरोप
x
पुलिस का एक्शन.
भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक ट्वीट करके मुसीबत में फंस गए हैं! उन पर झूठी जानकारी फैलाने के साथ सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप है।बजरंग दल और हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर दमोह पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 27 अगस्त को एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी द्वारा पल्लवित देश के सबसे भव्य मंदिरों में से एक श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर परिसर में कल रात से बजरंग दल के कथित असामाजिक तत्वों द्वारा शिवजी की पिंडी रख पूजा-अर्चनाप की जा रही हैं, स्थिति कभी भी गंभीर मोड़ ले सकती है यह गंभीर विषय है प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे।
दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद प्रशासन हरकत में आया और उसने मौके पर प्रशासनिक अमले को भेजा और जांच कराई। इस जांच में दिग्विजय सिंह के आरोप को गलत पाया गया, इसी आधार पर देर रात को दिग्विजय सिंह के खिलाफ शहर कोतवाली थाने में बजरंग दल व हिदूवादी संगठन की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story