भारत

बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर FIR, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
7 April 2022 8:10 AM IST
बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर FIR, सामने आई ये वजह
x

FIR on Kirit Somaiya: बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज किया गया है. दोनों के खिलाफ ये केस ट्रॉम्बे पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 420, 406, 34 के खिलाफ पूर्व सैनिक बबन भोसले ने केस दर्ज कराया है. किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया पर शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने 57 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से भूमि सौदों से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर बड़ा आरोप लगाया था और सवाल किया था कि आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) को बचाने के लिए जो पैसे जमा किए थे, वह कहां गए? संजय राउत ने किरीट सोमैया पर हमला बोलते हुए कहा था कि आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए बीजेपी ने मुहिम चलाई थी और लोगों से पैसे जमा किए थे. पैसे राजभवन में जमा होने थे और किरीट सोमैया ने तब राजभवन में पैसे जमा करने की बात की थी, लेकिन जब राजभवन से जानकारी मांगी तो ऐसे किसी पैसे की जानकारी नहीं मिली.
शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया था कि 57 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है. उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की थी और आरोप लगाया है कि किरीट सोमैया ने जमा किए हुए पैसे अपने बिजनेस के लिए इस्तेमाल किए, जिसके बाद बुधवार देर रात किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच ट्रॉम्बे पुलिस कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story