
x
पुलिस का बड़ा एक्शन.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खुब्बापुर गांव स्थित नेहा पब्लिक स्कूल में छात्र की पिटाई के मामले में ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ मंसूरपुर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
आरोप है कि जुबैर ने पीड़ित छात्र की पहचान को उजागर किया है। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजीव सुमन ने बताया कि मोहम्मद जुबैर के खिलाफ मंसूरपुर पुलिस स्टेशन में किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 के अंतर्गत आईपीसी की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसएसपी ने कहा कि शिकायतकर्ता खुब्बापुर गांव निवासी विष्णुदत्त ने अपनी शिकायत में मोहम्मद जुबैर पर आरोप लगाया गया है कि नेहा पब्लिक स्कूल में मुस्लिम बच्चे की पिटाई के वायरल वीडियो में मोहम्मद जुबैर द्वारा पीड़ित बच्चे की पहचान को उजागर किया है। बता दें कि ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक और फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने 2018 में किए गए एक ट्वीट को लेकर दर्ज शिकायत के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
जुबैर के खिलाफ उत्तर प्रदेश के 5 जिलों में 6 एफआईआर दर्ज हुई थी। जिनमें हाथरस में 2, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में एक-एक प्राथमिक दर्ज हई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





