भारत

400 लोगों के खिलाफ FIR, माहौल बिगाड़ने की कोशिश, एक्शन में पुलिस

jantaserishta.com
1 Oct 2025 8:08 AM IST
400 लोगों के खिलाफ FIR, माहौल बिगाड़ने की कोशिश, एक्शन में पुलिस
x
जानें पूरा मामला.
देहरादून: देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में सोमवार रात सोशल मीडिया में धार्मिक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में हंगामा करने के आरोप में 400 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में यह दूसरा मुकदमा है। पहला केस सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के खिलाफ हुआ था।
पुलिस के अनुसार 29 सितंबर की देर शाम एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक धार्मिक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके विरोध में पटेलनगर में बाजार चौकी के बाहर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने विरोध किया तो चौकी प्रभारी प्रमोद शाह ने तत्काल आरोपी गुलशन राठौर पर मुकदमा दर्ज कर दिया था।
इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आपत्तिजनक पोस्ट हटवा दी गई। इसके बावजूद चौकी पर जमा हुए लोगों ने नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया था। लोगों के उग्र होने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा था। इस दौरान पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। उस दौरान कांस्टेबल विनोद कुमार, प्रवीण कुमार, संदीप कुमार, मंजीत सिंह और महिला कांस्टेबल शिखा चौधरी को चोटें आईं। उनका मेडिकल कराया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी आईएसबीटी हर्ष अरोड़ा की तहरीर पर 400 लोगों के खिलाफ बीएनएस धारा 121(2), 126(2), 190, 191(2), 196, 302 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है।
मंगलवार सुबह भी पटेलनगर बाजार चौकी के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा है। इस दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोग घटना पर आपत्ति जताते हुए पहुंचे। पुलिस ने भीड़ या विवाद न करने की हिदायत देते हुए लोगों को वापस भेजा। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि मौके पर मंगलवार को स्थिति शांतिपूर्ण रही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story