भारत
3 लोगों पर FIR, भारी पड़ गया सोशल मीडिया पर फर्जी खबर फैलाना
jantaserishta.com
2 May 2025 9:29 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मॉब लिंचिंग केस.
नई दिल्ली: कर्नाटक (Karnataka) की मंगलुरु पुलिस ने एक शख्स की 'भीड़ द्वारा हत्या' के संबंध में सोशल मीडिया पर कथित रूप से फर्जी और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने बताया कि सांप्रदायिक अशांति भड़काने के इरादे से झूठी खबर साझा की गई थी. तीनों व्यक्तियों पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
कोनाजे इलाके में हुई पहली घटना में एक आरोपी ने व्हाट्सएप ग्रुप पर एक फर्जी मैसेज पोस्ट किया था, जिसमें दावा किया गया था कि हत्या का हथियार बरामद कर लिया गया है.
बार्के इलाके के दूसरे व्यक्ति ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर मामले के बारे में भ्रामक जानकारी पोस्ट की. तीसरा मामला मुन्नूर गांव के जाकिर हुसैन के खिलाफ कंकनाडी टाउन में दर्ज किया गया, जिसने कथित तौर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप पर भड़काऊ सामग्री प्रसारित की थी. पुलिस ने गलत सूचना फैलाने और सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में डिजिटल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.
पुलिस के मुताबिक, 27 अप्रैल को मंगलुरु शहर के बाहरी इलाके कुडुपु गांव में एक क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद के बाद लोगों के एक ग्रुप ने एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी, क्योंकि उसने कथित तौर पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





