भारत

2 महिलाओं के खिलाफ FIR, लड़के के साथ की ये हरकत

jantaserishta.com
8 Oct 2022 4:42 PM IST
2 महिलाओं के खिलाफ FIR, लड़के के साथ की ये हरकत
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC 

बिजनेस करने के बहाने से उसे घर पर बुलाया, फिर...
रामपुर: मुरादाबाद के एक युवक ने पिछले दिनों एसपी से शिकायत की थी कि रामपुर की दो महिलाओं ने फोन के जरिए बिजनेस करने के बहाने से उसे घर पर बुलाया। घर पर बुलाकर उसे ब्लैकमेल किया और रंगदारी मांगने लगे। इस बीच एक पुलिस की वर्दी पहने युवक ने धमकाया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तफ्तीश के बाद गंज व कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली दो महिलाओं को पकड़ लिया। गंज थाना प्रभारी सुरेंद्र पचौरी के मुताबिक आरोपी महिलाओं में एक महिला हाल निवासी थाना कोतवाली तथा दूसरी महिला थाना गंज क्षेत्र की रहने वाली है।
उनके मुताबिक गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से आपराधिक घटनाओं में शामिल एक कार, आई-10 व दो मोबाईल एंड्रॉयड बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने साथियो को फर्जी पुलिस वाले बनाकर उसकेसाथ मारपीट, रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। उनके मुताबिक उपरोक्त महिलाएं एवं अन्य पुरुष अभियुक्त का एक संगठित गिरोह है जो नये-नये नवयुवकों को हनी ट्रैपिंग में फंसाकर अपने पास बुलाते है और उनकी विडियो आपत्तिजनक विडियो बनाकर एवं काल डिटेल के आधार पर प्रताड़ित कर रंगदारी मांगते है।
बता दें कि हनीट्रैप एक ऐसी स्थिति है जिसमें किसी को अनैतिक या अवैध यौन व्यवहार में फंसाया जाता है ताकि उनके व्यवहार को सार्वजनिक रूप से उजागर किया जा सके। ऐसे में लड़के को डर था कि महिलाएं उसे हनी ट्रैप में फंसा देंगी। इसी डर में उसने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए महिलाओं को अरेस्ट किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story