भारत

11 पुलिसकर्मियों पर FIR, एसडीओपी पूजा पांडे गिरफ्तार, इस मामले में एक्शन के बाद खलबली

jantaserishta.com
14 Oct 2025 1:03 PM IST
11 पुलिसकर्मियों पर FIR, एसडीओपी पूजा पांडे गिरफ्तार, इस मामले में एक्शन के बाद खलबली
x
जानें पूरा मामला.
सिवनी/भोपाल: मध्य प्रदेश के सिवनी में हवाला लूट मामले में आखिरकार 5 दिन बाद SDOP पूजा पांडे और टीआई अर्पित भैरम समेत 11 पुलिसवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. इनमें 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और बाकी 6 फरार हैं. लखनवाड़ा थाने में पुलिसकर्मियों पर डकैती, अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र के तहत केस दर्ज किया गया है.
दरअसल, सिवनी में 8 और 9 अक्टूबर की रात SDOP पूजा पांडेय ने NH-44 पर चेकिंग लगाई थी. इसी दौरान नागपुर से जबलपुर जा रही एक गाड़ी में 2.96 करोड़ रुपये हवाला की रकम बरामद हुई. आरोप है कि पूजा पांडेय ने पूरी रकम आरोपियों से ले ली और बिना कानूनी कार्रवाई किए उन्हें भगा दिया. अगले दिन हवाला कारोबारियों ने सिवनी कोतवाली थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दी. इस बात की खबर बाहर आने पर हड़कंप मच गया.
आईजी प्रमोद वर्मा ने कार्रवाई करते हुए SDOP पूजा पांडेय, बंडोल थाने के टीआई अर्पित भैरम समेत 11 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया और मामले की जांच जबलपुर के एएसपी आयुष गुप्ता को सौंप दी. इसी बीच, 11 अक्टूबर को हवाला कारोबारियों सोहन परमार, इरफान पठान और शेख मुख्तार के खिलाफ लखनवाड़ा थाने में संगठित अपराध की धारा 112 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर दिया.
13 अक्टूबर को आईजी प्रमोद वर्मा सिवनी पहुंचे और हवाला कारोबारियों के खिलाफ दर्ज मामले और उसकी जांच में त्रुटियां बताते हुए पूरे मामले की जांच जबलपुर एएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह को सौंप दी. आईजी प्रमोद वर्मा ने इस मामले में पुलिस के सीनियर अफसरों को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया.
इसके बाद पुलिस महकमे पर आरोपी पुलिस वालों को बचाने की चर्चाएं होने लगीं और मंगलवार को सीएसपी समेत 11 पुलिसवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. SDOP पूजा पांडे समेत 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और बाकी 6 फरार हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story