भारत

शिक्षिका की क्रूर हरकत के बाद FIR, छात्र को साथियों से पिटवाया

jantaserishta.com
26 Aug 2023 12:11 PM IST
शिक्षिका की क्रूर हरकत के बाद FIR, छात्र को साथियों से पिटवाया
x
बच्चे को थप्पड़ लगवा रही थी.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक स्कूल में बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था. इसमें एक शिक्षिका दूसरे बच्चों से एक बच्चे को थप्पड़ लगवा रही थी. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. यूपी की सियासत में भी हलचल मच गई. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. बच्चे की गलती इतनी थी कि वो पहाड़ा याद करके नहीं आया था.
पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरनगर में छात्र की पिटाई के मामले में टीचर के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर मंसूरपुर थाने में केस दर्ज हुआ है. पुलिस ने धारा 323, 504 के तहत एक्शन लिया है. इस मामले को लेकर पीड़ित छात्र ने कहा कि मैडम ने पिटाई करवाई थी, क्योंकि कुछ गलती कर दी थी मैंने. मुझे पहाड़ा याद नहीं था, इसलिए मुझे बच्चों से पिटवाया. बच्चों से कहा कि मुझे वो आके जोर जोर से मारें. एक घंटे तक मारते रहे मुझे.
दरअसल, यह मामला मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव का है. यहां स्कूल चलाने वाली टीचर तृप्ता त्यागी एक बच्चे को दूसरे बच्चों से पिटवा रही थी. इस मामले में मंसूरपुर थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. अध्यापिका द्वारा एक छात्र की क्लास के अन्य बच्चों से पिटाई कराने और आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले को लेकर पुलिस ने जांच-पड़ताल की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story