
x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस की जांच जारी.
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जिला कारागार के जेलर को बर्खास्त इंस्पेक्टर ने सरकारी नंबर पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी है। मेरठ निवासी बर्खास्त इंस्पेक्टर के खिलाफ जेलर ने नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
छह महीने पहले पुलिस विभाग से बर्खास्त इंस्पेक्टर अमित सिंह निवासी पल्लवपुरम को प्रशासनिक आधार पर जिला कारागार में निरुद्ध किया गया था। जेलर राजेश कुमार सिंह का आरोप है कि जेल में निरुद्ध अवधि के दौरान बर्खास्त इंस्पेक्टर उन पर अनुचित दबाव बनाता था। बिना पर्ची मिलाई करने के लिए दबाव बनाता था। विरोध पर बर्खास्त इंस्पेक्टर जेल और अन्य जेल कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करता था। आरोप है कि जेल से बाहर आने पर देख लेने की धमकी देता था। 11 अप्रैल को बर्खास्त इंस्पेक्टर जमानत पर छूटकर चला गया। आरोप है जेल से जमानत पर छूटने के बाद वह उस पर नए नम्बरों से कॉल कर अवैध कार्य करने के लिए दबाव बनाता था।
आरोप है कि 23 अगस्त की रात बर्खास्त इंस्पेक्टर ने उनके सरकारी नम्बर पर कॉल कर गाली गलौज की। विरोध पर उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पूर्व में आरोपी के खिलाफ छह से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। लगभग दो साल पूर्व आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में मेरठ पुलिस ने इंस्पेक्टर को जेल भेजा था। पुलिस ने जेलर की तहरीर पर बर्खास्त इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tagsमुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर न्यूज़मुजफ्फरनगर पुलिसबर्खास्त इंस्पेक्टरधमकीMuzaffarnagarMuzaffarnagar NewsMuzaffarnagar PoliceInspector dismissedThreat
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





