
x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा की साफ-सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत एसीईओ मेधा रूपम ने आदर्श ग्राम मायचा का जायजा लिया। एसीईओ पहले गांव के प्राथमिक स्कूल पहुंच गईं, वहां ट्वॉयलेट में गंदगी देख बहुत नाराज हुईं। उसकी तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई से संबंधित फर्म ओवाईएनएक्स मैनेजमेंट सर्विसेज पर 10 हजार रुपये का जुर्मार्ना लगाने का आदेश दिया। इसके बाद एसीईओ मेधा रूपम मायचा गांव की गलियों में घूमीं। वहां चल रहे विकास कार्यों व सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ठेकेदार के तीन सफाईकर्मी भी नदारद मिले। एसीईओ ने उनके एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। एसीईओ ने सेक्टर इकोटेक-10 का भी जायजा लिया। सेक्टर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसीईओ ने कहा है कि गांवों व सेक्टरों में सफाई व्यवस्था परखने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। एसीईओ के निरीक्षण के दौरान ओएसडी रजनीकांत, वरिष्ठ प्रबंधक उत्सव निरंजन और सहायक प्रबंधक गौरव बघेल भी मौजूद रहे।
Tagsग्रेटर नोएडाप्राथमिक स्कूलट्वॉयलेटट्वॉयलेट में गंदगीजुर्मानाGreater Noidaprimary schooltoiletdirt in toiletfine
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





