भारत

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 10 अक्टूबर 2024

Nilmani Pal
10 Oct 2024 12:49 AM GMT
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 10 अक्टूबर 2024
x

मेष राशि करियर राशिफल: पार्ट टाइम कारोबार के लिए समय निकालेंगे

छोटे मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है। प्रयास करने से सफल होंगे। काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज सकारणीय दूर की यात्रा भी हो सकती है।

वृष राशि का करियर राशिफल: आज जमकर खरीदारी करेंगे

आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थायी प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। आज खरीदारी का योग भी बन रहा है। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।

मिथुन राशि का करियर राशिफल: आपका काम तेजी से बढ़ेगा

आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। व्यर्थ की मान बढ़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें। अपने कार्य में ध्यान केन्द्रित करें।

कर्क राशि का करियर राशिफल: कार्यस्थल में बदलाव कर सकते हैं

आज का दिन किसी बहन भाई के करियर चिन्ता आपको परेशान कर सकती है। आप आज नए प्रोजेक्ट्स के लिए प्रयास करेंगे। आज कुछ नई डील्स पर आप चर्चा कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। विदेश से जुड़े कामों में भी तरक्की मिलेगी।

सिंह राशि का करियर राशिफल: नौकरी के नए ऑफ मिलेंगे

आज आपको कारोबार की चिन्ता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं, तो कोशिश करने पर आपको रोजगार के कई अवसर मिलेंगे।

कन्या राशि का करियर राशिफल: बिजनेस में कोई नई डील मिल सकती है

कन्या राशि के लोगों की प्रोफेशनल लाइफ में काफी बदलाव आएंगे। विशेष प्रकार की भागदौड़ आपको करनी पड़ेगी। उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्वक पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा।

तुला राशि का करियर राशिफल: साहस और बुद्धिमानी से कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे

आज आप अकारण ही चिन्तित और परेशान रहेंगे। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगो को पराजित कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि का करियर राशिफल : कार्यस्थल पर बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा

आज अकस्मात मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है।

धनु राशि का करियर राशिफल: बिजनेस में उन्नति से आत्मविश्वास बढ़ेगा

आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। रूका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर राशि का करियर राशिफल : बिजनेस के लिए शुभ समय

आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है।

कुंभ राशि का करियर राशिफल: एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस को शुरू करने के लिए शुभ दिन

उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिन भर बना रहेगा। आयात निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन राशि का करियर राशिफल: लेन-देन से बचने में भलाई है

अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढ़ना स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रूपया उधार न दें, वापस नहीं मिलेगा। माता-पिता-गुरू की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना न भूलें।

Next Story