Top News

आर्थिक राशिफल, 6 दिसंबर 2023

Nilmani Pal
6 Dec 2023 12:46 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 6 दिसंबर 2023
x

मेष आर्थिक राशिफल: भागदौड़ करनी पड़ सकती है
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों और समस्‍याओं वाला हो सकता है और आज आपको न चाहते हुए भी कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते हैं जो दूसरे लोगों के लिए असुविधाजनक होंगे। आज आपको परिवार के लोगों की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आप मन ही मन परेशान रहेंगे और काम करने में मन नहीं लगेगा।

वृष आर्थिक राशिफल: धन का निवेश न करें
वृष राशि के लोगों के लिए आज का आर्थिक समस्‍याओं वाला हो सकता है और आज आपको अचानक से काम से बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आप मकान जायदाद या फिर अच्छा काम करने के लिए पैसे खर्च करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज के दिन रुक जाएं। वरना आपको समस्‍यााओं का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन आर्थिक राशिफल: लाभ के अच्‍छे मौके मिलेंगे
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्‍छा रहेगा और आज आपके लिए लाभ के अच्‍छे मौके आ सकते हैं। काम करने में मन लगेगा और लोग आपसे प्रेम करेंगे। आपके ऑफिस में काम का माहौल अच्‍छा रहेगा। आज दोपहर तक कोई बड़ा खर्च ऐसा आ सकता है जिसके बारे में आपने सोचा नहीं होगा। कार्यक्षेत्र की धीमी गति से मानसिक तनाव पैदा हो सकता है। किसी से मदद लेने से पहले एक बार विचार कर लें।

कर्क आर्थिक राशिफल: मन में किसी प्रकार की उलझन रहेगी
कर्क राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में कुछ समस्‍याएं आ सकती हैं और आज सुबह से आपका दिन काफी समस्‍याओं वाला रहेगा। आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको ऑफिस में काम करने में कठिनाई महसूस होगी और मन में किसी प्रकार की उलझन रहेगी।

सिंह आर्थिक राशिफल: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
सिंह राशि के लोगों का दिन सामान्‍य रहेगा और आज आपके लिए कारोबार की स्थिति भी ठीक रहेगी। किसी बड़े अधिकारी का साथ मिलने से आपके कार्य पूर्ण हो जाएंगे और आपको लाभ भी होगा। नौकरी में भी आपकी स्थिति मजबूत है। विरोधियों और आलोचना करने वाले आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप अपने काम पर फोकस करेंगे।

कन्या आर्थिक राशिफल: लटके हुए कार्य पूर्ण कर लेंगे
कन्या राशि के लोगों का दिन आज बिना किसी परेशानी और समस्‍या के आज आराम से बीतेगा। आज आप अपने लटके हुए कार्य पूर्ण कर लेंगे और आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आज आपका समय परिवार और ऑफिस के लोगों के बीच में अच्‍छा बीतेगा। जो लोग आपके साथ काम करते हैं उनकी समस्‍याओं को भी आप दूर कर पाएंगे। मित्रों से चर्चा होगी।

तुला आर्थिक राशिफल: काफी मेहनत करनी पड़ेगी
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी दौड़भाग वाला रहेगा और आज आप किसी कार्यक्रम की व्‍यवस्‍था करने में बिजी रहेंगे। छात्रों को आज प्रतियोगिता की तैयारी करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप अपने व्यवसाय या कारोबार से संबंधित कोई अनुबंध करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। निवेश संबंधी कोई भी कार्य दोपहर के बाद ही पूरा करें।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल: आर्थिक मामलों में समस्‍या होगी
वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में कोई समस्‍या हो सकती है और आज कोई काम आपकी सोच के विपरीत हो सकता है। जिस व्यक्ति को आप सज्जन समझते हैं वह धोखा दे सकता है। आज कोई ऐसी घटना आपके साथ हो सकती है जिसके बारे में आपने सोचा नहीं होगा। आपका दिन मिश्रित फलदायक दिन है। शाम के वक्‍त कोई अच्‍छा समाचार मिलने से निराशा खत्‍म होगी।

धनु आर्थिक राशिफल: ऑफिस में भी आपके प्रदर्शन में सुधार होगा
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। दिन के पहले भाग में कुछ समस्‍याएं आ सकती हैं और बाद में ये ही काम पूरे हो जाने से आपको हर्ष होगा। कईं दिनों से कुछ जरूरी कार्य जिनको आप करना चाहते थे आज पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में भी आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। किसी व्यर्थ के डर या आशंका से मन अशांत रह सकता है। दोपहर बाद कुछ भागदौड़ करने से छिटपुट लाभ हो सकते हैं।

मकर आर्थिक राशिफल: आर्थिक मामलों में लाभ होगा
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभ देने वाला होगा और आज आपको करियर के मामले में कुछ जरूरी जानकारियां मिल सकती हैं। अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है और इन लोगों से आपको आगे चलकर लाभ होगा। प्रियजनों की तरफ से भी अच्छी खबरें मिलेंगी और किसी धार्मिक कार्य के लिए योजना बनाने पर चर्चा हो सकती है।

कुंभ आर्थिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में आ सकती हैं परेशानियां
कुंभ रा‍शि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र के मामले में कुछ उठापटक वाला हो सकता है और आपके सामने कुछ समस्‍याएं आ सकती हैं। कुछ अपने ही लोग आपकी चिंता का कारण हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आने जाने और सभी कार्यों को निपटाने के लिए आप काफी प्रयास करेंगे। किसी प्रेम प्रणय के जाल में उलझे हैं तो उसका फैसला भी जल्दी करें।

मीन आर्थिक राशिफल: धन की कमी से होगा संकट
मीन राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में कुछ समस्‍याएं आ सकती हैं और आज आपको धन की कमी की वजह से कुछ काम में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत भी आज प्रभावित हो सकती है। दिन के पहल हिस्से में बहुत सारे काम आपके सामने आएंगे। जहां तक हो सके इनमें महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लेना। दोपहर बाद फिर समय ठीक नहीं है। बनते काम में रुकावटें पैदा हो सकती हैं और इस वजह से आपका मन अशांत हो सकता है। मित्रों का सहयोग लेना जरूरी होगा।

Next Story