भारत

स्थायी आवास मिलने तक लोगों को दी जाएगी आर्थिक मदद, आ गया सुप्रीम फैसला

jantaserishta.com
1 April 2022 8:25 AM IST
स्थायी आवास मिलने तक लोगों को दी जाएगी आर्थिक मदद, आ गया सुप्रीम फैसला
x

नई दिल्ली: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में अरावली की तलहटी वाले वन क्षेत्र में बसे खोरी गांव को ढहाकर पुनर्वास कराने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम आदेश जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस एएस ओका और जस्टिस सीटी रविकुमार की पीठ ने हरियाणा सरकार और स्थानीय निकाय को निर्देश दिया है कि सबका पुनर्वास होने यानी फ्लैट मिलने तक सभी पात्र लोगों को हर महीने दो हजार रुपए दिए जाएं.

सुप्रीम कोर्ट ने खोरी गांव के विस्थापित किए गए लोगों से संबंधित मुकदमे में निर्देश दिया कि जब तक विस्थापितों में से पात्र व्यक्तियों को स्थायी आवास की पेशकश पूरी नहीं हो जाती है तब तक फरीदाबाद नगर निगम 2000 रुपए प्रति माह की अनुग्रह राशि का भुगतान करेगा.
कोर्ट ने आदेश में ये भी साफ कर दिया है कि फरीदाबाद नगर निगम को यह रकम तब तक अदा करनी होगी जब तक निगम सभी पात्र लोगों को आवासीय घरों का कब्जा पत्र यानी पजेशन लेटर जारी नहीं कर देगा.
तीन जजों की खंडपीठ ने विस्तृत सुनवाई के दौरान पाया कि इस मामले में प्रभावित लोगों को बाहर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. वजह ये है कि उनके घर ढहाए जा चुके हैं और फिलहाल अस्थाई तौर पर आवंटित परिसर में पानी और जल निकासी की सुविधा नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story