भारत
वित्तमंत्री 11 बजे पेश करेंगी बजट: प्रेसिडेंट को बजट की कॉपी पेश कर राष्ट्रपति भवन से संसद पहुंचीं, देखें VIDEO
jantaserishta.com
1 Feb 2023 10:00 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट आज पेश करेंगी। सुबह 11 बजे वित्त मंत्री का लोकसभा में बजट भाषण शुरू होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 9:20 बजे राष्ट्रपति भवन के लिए निकलेंगी। वह 10 बजे तक वह संसद भवन पहुंच जाएंगी। बजट से पहले वहां कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें बजट पर कैबिनेट द्वारा अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इसके बाद सुबह 11 बजे से लोकसभा में वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू होगा।
गौरतलब है कि इस वक्त वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी के दबाव में है और रुपया तेजी से गिरता जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने राजकोषीय घाटे को कम करने, बिना महंगाई बढ़ाए विकास कार्यों को बढ़ावा देने और ज्यादा से ज्यादा संसाधन जुटाने जैसी कड़ी चुनौतियां होगीं।
Tagsवित्त मंत्री निर्मला सीतारमणनिर्मला सीतारमणदिल्लीबजटFinance Minister Nirmala SitharamanNirmala SitharamanDelhiBudget
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





