भारत

उत्तर प्रदेश न्यूज़: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गिनाईं बजट की खूबियां, जानें बड़ी बातें

jantaserishta.com
2 Jun 2022 8:45 AM IST
उत्तर प्रदेश न्यूज़: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गिनाईं बजट की खूबियां, जानें बड़ी बातें
x

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना योगीराज 2.0 का पहला बजट विधानसभा में पेश करने के बाद बुधवार को शाहजहांपुर पहुंचे. सुरेश कुमार खन्ना ने इस बजट को सबसे समावेशी और अच्छा बताया, साथ ही ये भी कहा कि सरकारी योजनाओं और संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बजट की खूबियां भी गिनाईं.

सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि इस बजट में सबसे ज्यादा ध्यान इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर दिया गया है. इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर सबसे ज्यादा 22 फीसदी और चिकित्सा शिक्षा पर 7 फीसदी खर्च किया जाना है. उन्होंने कहा कि इस बजट से उत्तर प्रदेश का विकास रफ्तार पकड़ेगा. सुरेश कु्मार खन्ना ने कहा कि बजट में किसानों का सबसे ज्यादा ध्यान रखा गया है. किसानों की फसल तैयार होने से लेकर उसकी बिक्री और सुरक्षा तक की व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया है.
उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो वादा किया था, वह अब पूरा होगा. मौजूदा सरकार का ध्यान किसानों पर है और सरकार ने भामाशाह योजना के तहत कई फसलों, सब्जियों का मूल्य निर्धारित किया है. सुरेश कुमार खन्ना ने ये भी कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण और शहरी योजना के तहत गरीबों के सिर पर छत दी है जिससे उन्हें सुरक्षा मिल सके.
यूपी के वित्त मंत्री ने कहा कि सिर पर छत का होना एक गरीब के लिए सबसे अधिक सम्मान की बात होती है. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए यूपी सरकार के बजट की अन्य खूबियां भी गिनाईं. गौरतलब है कि सुरेश कुमार खन्ना ने 26 मई को यूपी का बजट विधानसभा में पेश किया था. सुरेश कुमार खन्ना ने 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रुपये का भारी-भरकम बजट पेश किया था. ये यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट भी बताया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story