भारत

वित्त मंत्री पहुंचीं संसद भवन, कैबिनेट की लगेगी मुहर

jantaserishta.com
1 Feb 2023 10:11 AM IST
वित्त मंत्री पहुंचीं संसद भवन, कैबिनेट की लगेगी मुहर
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| हर साल की तरह इस साल भी 1 फरवरी को भारत का आम बजट संसद में पेश किया जाएगा। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश करेंगी। इसी कड़ी में वित्त मंत्री संसद भवन पहुंची हैं, जहां कैबिनेट की अंतिम मुहर लगेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति से मुलाकात कर संसद भवन पहुंची हैं। संसद में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी, जहां आम बजट पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इसके बाद सुबह 11 बजे से लोकसभा में वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू होगा।
गौरतलब है कि इस वक्त वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी के दबाव में है और रुपया तेजी से गिरता जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने राजकोषीय घाटे को कम करने, बिना महंगाई बढ़ाए विकास कार्यों को बढ़ावा देने और ज्यादा से ज्यादा संसाधन जुटाने जैसी कड़ी चुनौतियां होगीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story