भारत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पर हुई चर्चा का देंगी जवाब

jantaserishta.com
10 Feb 2023 10:38 AM IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पर हुई चर्चा का देंगी जवाब
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को लोक सभा में आम बजट 2023-2024 पर हुई चर्चा का जवाब दे सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, आम बजट पर लोक सभा में चर्चा के दौरान विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए तमाम सवालों का जवाब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को अपने जवाबी भाषण में दे सकती हैं। लोक सभा में निर्मला सीतारमण का भाषण 6 बजे के लगभग होने की संभावना है।
आपको बता दें कि, निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को 2023-2024 वित्तीय वर्ष के लिए सदन में बजट पेश किया था। यह बजट मोदी सरकार के वर्तमान कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है।
बजट पर लोक सभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके सहित अन्य कई विपक्षी दलों ने मनरेगा एवं अन्य कई जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट में कम राशि आवंटित करने का आरोप लगाते हुए इसे गरीब विरोधी और दिशाहीन बजट तक करार दे दिया था। विपक्षी दलों की तरफ से उनके- उनके राज्य के साथ बजट में भेदभाव करने का भी आरोप सरकार पर लगाया गया था।
शुक्रवार को अपने जवाबी भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इन सारे आरोपों का जवाब दे सकती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story