भारत
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पकड़ लिया माथा, जानें संसद में ऐसा क्या बोले राहुल गांधी?
jantaserishta.com
29 July 2024 5:44 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: लोकसभा में राहुल गांधी ने बजट की हलवा सेरेमनी की एक तस्वीर दिखाई। उन्होंने तस्वीर दिखाते हुए कहा कि इसमें आपको एक भी ओबीसी, दलित, जनजाति या फिर अल्पसंख्यक अधिकारी नहीं दिखेगा। वह कहते हैं कि देश का हलवा बंट रहा है और उसमें 73 फीसदी लोग शामिल ही नहीं है। कुल 20 अफसरों ने बजट को तैयार किया, जिसमें 1 ओबीसी और 1 अल्पसंख्यक है, लेकिन इस तस्वीर में को वो भी शामिल नहीं हैं। राहुल गांधी की इस बात पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण माथा पीटती दिख रही हैं। वह हंसते हुए अपने दोनों हाथ माथे पर मारती हैं।
इस पर राहुल गांधी ने कहा कि यह हंसने का मामला नहीं है। देश के ओबीसी, दलित और आदिवासी से जुड़ा मसला है। राहुल गांधी ने कहा कि देश के बजट की हलवा सेरेमेनी में दो से तीन फीसदी लोग ही दिखते हैं और यह हलवा इतने ही लोगों को बंटता है। राहुल गांधी ने कहा कि यह हंसने का विषय नहीं है। कमाल की बात है। हम तो जाति जनगणना की बात कर रहे हैं। इससे देश बदल जाएगा। राहुल गांधी ने डिबेट के दौरान यह भी कहा कि हम वादा करते हैं कि सरकार आने पर इसी संसद में जातिगत जनगणना का बिल पास करेंगे। इसके अलावा किसानों के लिए एमएसपी गारंटी का बिल पास करेंगे।
दरअसल राहुल गांधी के ओबीसी, दलित और आदिवासी मुख्य सचिव और अन्य अफसरों की कमी के सवाल पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पिछले सप्ताह संसद में जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी को तथ्यों की जानकारी नहीं है। आज जो लोग मुख्य सचिव जैसे ओहदों पर आकर बैठे हैं, वे आपके कार्यकाल में ही नौकरी पर आए थे। फिलहाल 1992 बैच के अधिकारी इस लेवल पर हैं। इसलिए राहुल गांधी को यह सवाल पूर्व की कांग्रेस सरकारों से पूछना चाहिए। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी को तथ्यों की जानकारी रखनी चाहिए और तैयारी करने बोलना चाहिए। उन्होंने कहा था कि वह तो ट्यूशन लेकर बोलते हैं, वह भी एनजीओ वाला। नेताओं का ट्यूशन लें तो भी अच्छा है।
वित्त मंत्री ने अपना सिर पकड़ लिया। pic.twitter.com/BUgD5WWnfd
— Aman Chopra (@AmanChopra_) July 29, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





