अंतिम परिणाम घोषित! जानें पांचों राज्यों में सीटों के अभी तक के आंकड़े, भाजपा का परचम

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की गद्दी पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वापसी हो गई है. हालांकि ये वापसी आसान नहीं मानी जा रही थी. मिथक रहा कि यूपी में इससे पहले कोई भी मुख्यमंत्री लगातार दूसरी बार सत्ता तक पहुंचने में नाकाम रहे थे. यह मिथक अब टूट चुका है. मोदी-योगी की जोड़ी ने सभी समीकरण ध्वस्त कर दिए. ऐसे में जहां एक तरफ यूपी जबर्दस्त होली खेली गयी तो दिल्ली में दिवाली जैसा हाल दिखा. लेकिन इन सबके बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिए अच्छी खबर नहीं आई. केशव, सिराथू विधानसभा सीट से सपा की पल्लवी पटेल से 7 हजार से ज्यादा वोट से हार गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





