भारत

हिरासत में लिए गए फिल्म मेकर, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
19 July 2022 3:58 PM IST
हिरासत में लिए गए फिल्म मेकर, सामने आई ये वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

अहमदाबाद: होम मिनिस्टर अमित शाह की फोटो गिरफ्तार अधिकारी पूजा सिंघल के साथ शेयर करने मामले में गुजरात पुलिस ने फिल्ममेकर अविनाश दास को हिरासत में लिया है। गुजरात पुलिस ने मुंबई से अविनाश दास को हिरासत में लिया है। उन्होंने अमित शाह की एक तस्वीर पूजा सिंघल के साथ ट्विटर पर पोस्ट की थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अविनाश दास को आगे की कार्रवाई के लिए अहमदाबाद लाया जा रहा है। अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच के असिस्टेंट कमिश्नर डीपी चूड़ास्मा ने कहा कि हमने अविनाश दास को मंगलवार को मुंबई से हिरासत में लिया है। उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हमारी टीम अहमदाबाद लेकर आ रही है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story