भारत
पाकिस्तानी सीमा हैदर की लव स्टोरी पर बनेगी फिल्म, नाम का हुआ खुलासा
jantaserishta.com
8 Aug 2023 4:39 PM IST

x
ग्रेटर नोएडा: अभी तक ना तो सीमा हैदर के पासपोर्ट का वेरिफिकेशन हो पाया है और ना ही उसके कागजात वेरिफाई होकर पाकिस्तान से वापस आए हैं। फिर भी सीमा हैदर और सचिन सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले जिस प्रोड्यूसर ने सीमा हैदर और सचिन को ''ए टेलर मर्डर स्टोरी'' में काम करने का ऑफर दिया था। अब वही प्रोड्यूसर अमित जानी इनकी प्रेम कहानी पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं और फिल्म का टाइटल रखा गया है "कराची टू नोएडा"।
जानकारी के मुताबिक अब अमित ने "कराची टू नोएडा" और भारत से पाकिस्तान गई अंजू पर फिल्म बनाने का फैसला किया है। इसके लिए बाकायदा टाइटल भी रजिस्टर्ड करवाया जा चुका है।
"ए टेलर मर्डर स्टोरी" बनाने वाले प्रोड्यूसर अमित जानी ने सीमा और अंजू की लाइफ स्टोरी पर फिल्म बनाने का काम शुरू कर दिया है। दोनों के जीवन पर बनने वाली फिल्म के लिए टाइटल भी रजिस्टर करवाया जा चुका है और जल्द ही सीमा हैदर पर फिल्म "कराची टू नोएडा" का थीम सॉन्ग भी लॉन्च किया जाएगा। अमित जानी ने बताया है कि अंजू के जीवन पर बनने वाली फ़िल्म के लिए "मेरा अब्दुल ऐसा नहीं है " टाइटल बुक करवा दिया गया है। इसके अलावा पालघर मे संतों की हत्या पर भी "मॉबलिंचिंग" के नाम से वेबसीरिज टाइटल को बुक किया गया।
सीमा और सचिन की कहानी उम्मीद की जा रही है कि जब रूपहले पर्दे पर आएगी तो लोग इसे बड़े चाव से देखेंगे। इसीलिए पहले सीमा को फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया गया और अब उसकी रीयल लाइफ को रील लाइफ में बदलने का काम भी जल्द होने वाला है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





