भारत
पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर फिल्मी सितारों ने दी बधाई
jantaserishta.com
17 Sept 2025 10:43 AM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता परेश रावल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लंबी और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।"
दिग्गज कलाकार मनोज जोशी ने प्रधानमंत्री के कामों की तारीफ करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, ''2014 से अब तक भारत की दिशा और दशा बदलने वाले जननायक नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आत्मनिर्भर भारत से लेकर जी20 नेतृत्व तक, उनकी निष्ठा और दूरदर्शिता ने भारत को नई ऊंचाइयां दी हैं। उनके जन्मदिन पर मां भगवती से कामना है कि वे उन्हें लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य दें।'' जैकी श्रॉफ ने भी अपने अंदाज में बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं! जन्मदिन की शुभकामनाएं, नरेंद्र मोदी जी।"
टाइगर श्रॉफ ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ''जन्मदिन मुबारक हो, नरेंद्र मोदी जी! आपका ये साल शक्ति, दूरदर्शिता और सफलता से भरपूर हो, यही मेरी शुभकामनाएं हैं। आप यूं ही अपने साहस और नेतृत्व से करोड़ों लोगों को प्रेरित करते रहें।''
मशहूर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला ने अपनी पोस्ट में मोदी सरकार के बड़े फैसलों को शामिल करते हुए लिखा, ''370, तीन तलाक, राम मंदिर... अगर जीवन की ये तीन गाथाएं भी चुन लें, तो हम नरेंद्र मोदी के सदैव ऋणी रहेंगे। भारत के सबसे यशस्वी प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की अशेष शुभकामनाएं।''
सोनू सूद ने भी प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और नेतृत्व की सराहना करते हुए लिखा, ''इतिहास उन्हें याद रखता है, जो भविष्य को नया आकार देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को शुभकामनाएं कि उन्हें निरंतर शक्ति, स्पष्टता और साहस प्राप्त हो, वे भारत का नेतृत्व एक परिवर्तनकारी युग में कर रहे हैं। आपकी यात्रा आपके दृष्टिकोण की तरह ही निडर बनी रहे।'' अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, ''हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को 75वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें।''
Tagsपीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर फिल्मी सितारों ने दी बधाईपीएम मोदीपीएम मोदी जन्मदिनFilm stars wish PM Modi on his 75th birthdayPM ModiPM Modi birthday
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





