भारत
कोलकाता में आग लगने से फिल्म प्रोडक्शन कंपनी का गोदाम जलकर राख, कोई हताहत नहीं
jantaserishta.com
13 Oct 2022 11:55 AM IST

x
कोलकाता (आईएएनएस)| दक्षिण कोलकाता के कुदघाट में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें फिल्म निर्माण कंपनी एस्के मूवीज का गोदाम जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग लगने से एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।
मौके पर मौजूद दमकल अधिकारी ने कहा, "भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण आग के तेजी से फैलने की आशंका थी। हमें आग के बेस तक पहुंचने में शुरुआती कठिनाइयों का सामना करना पड़ा क्योंकि गोदाम का मैन एंट्री प्वाइंट लोहे की छत के गिरने के बाद अवरुद्ध हो गया था। हालांकि, हमारे जवानों ने गैस कटर से छत को काटकर जल्द ही रुकावट को दूर कर लिया।"
राज्य के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बासु और राज्य के बिजली, खेल और युवा मामलों के मंत्री अरूप विश्वास, जो तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय विधायक भी हैं, मौके पर पहुंचे। एस्के मूवीज के मालिक अशोक धानुका भी पहुंचे।
सुजीत बासु ने कहा, "आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। सौभाग्य से, आग ऐसे समय लगी जब गोदाम के अंदर कोई नहीं था और इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





