फिल्म लाल सिंह चड्ढा को मिली ठंडी ओपनिंग, भाजपा सांसद ने कही यह बात

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
रांची: बॉलिवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हो गई है। लंबे समय से इस फिल्म के बॉयकॉट को लेकर चल रहे अभियान के बीच ओपनिंग खराब रही है। बॉयकॉट की अपील करने वाले अब अपनी 'सफलता' पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। इनमें भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी शामिल हैं। झारखंड में गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि राष्ट्रभक्तों ने दिखाया है कि देश में अब झूठ-फरेब नहीं चलेगा। उन्होंने आमिर खान पर दुनिया को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। दुबे ने आमिर खान की फिल्मों के चीन में अच्छे कारोबार को लेकर एनआईए, ईडी और इनकटैक्स से जांच की मांग की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





