भारत
फिल्म निर्देशक सुभाष घई की तबियत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती
Shantanu Roy
7 Dec 2024 6:55 PM GMT
![फिल्म निर्देशक सुभाष घई की तबियत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती फिल्म निर्देशक सुभाष घई की तबियत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/12/07/4215421-untitled-48-copy.webp)
x
देखें VIDEO...
Mumbai. मुंबई। भारतीय फिल्म निर्देशक सुभाष घई लीलावती अस्पताल में भर्ती: डॉ. जलील पारकर, पल्मोनोलॉजिस्ट, लीलावती अस्पताल। मेरी जंग, खलनायक, ताल, परदेस जैसी फिल्मों के डायरेक्टर सुभाष घई को मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट किया गया है। घई की तबीयत को लेकर दो अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। घई का इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पालकर ने कहा कि घई की याददाश्त चली गई है। उन्हें बोलने में भी दिक्कत आ रही है।
#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र : भारतीय फिल्म निर्देशक सुभाष घई लीलावती अस्पताल में भर्ती: डॉ. जलील पारकर, पल्मोनोलॉजिस्ट, लीलावती अस्पताल
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2024
वीडियो लीलावती अस्पताल के बाहर से है। pic.twitter.com/16OSM19A3B
फेमस फिल्ममेकर और ताल, परदेस और राम लखन जैसी सुपरहिट फिल्में डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर सुभाष घई इस समय मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनकी अचानक तबीयत खराब हुई और उन्हें ICU में एडमिट कराना पड़ा। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। फैंस परेशान हो गए। किसी को समझ नहीं आया कि अचानक सुभाष घई को हुआ क्या? अब उनके परिवार के करीबी से उनकी हॉस्पिटल में एडमिट होने की असली वजह बता दी है। फैंस भी अपने फेवरेट डायरेक्टर के लिए दुआ मांग रहे हैं।
सुभाष घई बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक-निर्माता रहे हैं। उनके चाहने वालों की दुनिया में कमी नहीं है। अब जब सुभाष घई हॉस्पिटल में भर्ती हुए तो फैंस ने सोशल मीडिया पर कमेंट की लाइन लगा दी। ऐसे में अब सुभाष घई के परिवार के करीबी ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। वो ईयरली चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए है, लेकिन इसके बाद भी उनके फैंस काफी चिंतित हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि सुभाष घई की उम्र 79 साल हो गई है और सुभाष घई ICU में एडमिट हुए तो ये बात चिंता का विषय बन गई, लेकिन अब सुभाष घई ठीक हैं और इस खबर से उनके फैंस ने चैन की सांस ली है।
Next Story