भारत

अक्षय कुमार, फरहान अख्तर,जाह्न्वी कपूर समेत फिल्मी हस्तियों ने किया मतदान

Bharti Sahu 2
20 May 2024 11:40 AM IST
अक्षय कुमार, फरहान अख्तर,जाह्न्वी कपूर समेत फिल्मी हस्तियों ने किया मतदान
x

मुंबई: बॉलीवुड कलाकारों अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, राजकुमार राव, जाह्न्वी कपूर और कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने मुंबई में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया। महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे से जारी है। राज्य की इन 13 में से छह सीट मुंबई की हैं। अक्षय कुमार ने जुहू में मतदान करने के बाद कहा, मैं अपने भारत को विकसित व मजबूत बनाना चाहता हूं और अपना वोट डालते हुए मैंने यह बात अपने दिमाग में रखी। सभी भारतीयों को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनके लिए क्या सही है और फिर मतदान करना चाहिए। भारतीय नागरिकता प्राप्त होने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार मतदान किया है।

Next Story