भारत

दर्शन के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार, VIDEO

jantaserishta.com
28 May 2023 2:23 PM IST
दर्शन के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार, VIDEO
x
बद्रीनाथ (आईएएनएस)| फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार रविवार सुबह बदरीनाथ धाम दर्शन करने पहुंचे। अक्षय कुमार हैलीपेड से बद्रीनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की। बद्रीनाथ मंदिर परिसर में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने फिल्म अभिनेता का हैलीपेड पर स्वागत किया। उन्होंने मंदिर में भगवान बदरीविशाल का प्रसाद और तुलसी की माला अक्षय कुमार को भेंट की।
काम के मोर्चे पर, मराठी फिल्म 'ओएमजी 2' और 'बीएमसीएम' में शिवाजी की भूमिका निभा रहे अक्षय कुमार की 2023 में 6 फिल्में रिलीज होंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story