भारत

बारातियों के साथ मारपीट, आर्केस्ट्रा बंद होने के बाद भड़के

jantaserishta.com
23 May 2022 1:27 PM IST
बारातियों के साथ मारपीट, आर्केस्ट्रा बंद होने के बाद भड़के
x

बाराबंकी: बाराबंकी में शादी के कार्यक्रम दौरान आर्केस्ट्रा बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने बारातियों को जमकर पीटा. इस मारपीट में कई बाराती घायल हुए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया फिर शादी की सभी रस्में हुईं. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जैदपुर थाना क्षेत्र के फतुल्लापुर गांव में राजकुमार के बेटी की शादी थी. बारात कोठी थाना क्षेत्र के रामदीन पुरवा से राम प्रकाश के बेटे विनय कुमार की आई थी. बारात में महिला डांसर भी आई हुईं थी. जो बारात के साथ डांस कर रही थीं. बारात में महिला डांसर की आने की सूचना मिलते ही बड़ी तादात में गांव वाले इकट्ठा हो गए. जिसके कारण महिला डांसरों को दिक्क्त होने लगी और उन्होंने डांस करना बंद कर दिया. नशे में धुत्त कुछ गांव वालों ने हंगामा करते हुए फिर से डांस शुरू करने को कहा.
इस पर बारातियों और गांव वालों के बीच बहस शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई. फिर गांव वालों के साथ लड़की पक्ष के लोगों ने भी बारातियों की जमकर पिटाई कर दी. अचानक हुई घटना से हड़कंप मच गया और शादी में शामिल लोग इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाने लगे. चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. इस बीच पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया और थाने लेकर चली गई.
पुलिस का कहना है कि मौके पर पहुंची मामले को शांत कराया और शादी की रस्म को कराया. घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story