भारत

प्रेमी जोड़े से मारपीट, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

jantaserishta.com
19 Aug 2022 11:30 AM IST
प्रेमी जोड़े से मारपीट, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देवघर: झारखंड के देवघर से एक प्रेमी युगल की पिटाई का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि शहर से एक प्रेमी युगल बाइक से मधुपुर थाना क्षेत्र के गांव आया था. दोनों सुनसान जगह पर बैठकर बातें कर रहे थे. गांव वालों की नजर उन पर पड़ी और यह खबर पूरे गांव में फैल गई.

कुछ देर बाद गांव की दर्जनों महिलाएं और पुरुष इकट्ठा हो गए और प्रेमी युगल से पूछताछ करने लगे. जब उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े की पिटाई शुरू कर दी. मौके पर मौजूद किसी ने इस पिटाई का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मौके पर मौजूद कुछ लड़के जोर-जोर से चिल्ला रहे थे कि मारो-मारो पर खून नहीं निकलना चाहिए. यह वीडियो तीन से चार दिन पहले का बताया जा रहा है.
ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमियों की ऐसी हरकतों से गांव के युवाओं पर खराब असर पड़ता है. गांव का माहौल अच्छा रहना चाहिए. जानकारी के मुताबिक लड़का और लड़की अलग-अलग समुदाय के बताए जा रहा है. प्रेमी युगल की पिटाई के बाद उनके अभिभावकों को इसकी शिकायत की. पूरे गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.
इस मामले पर एसपी सुभाष चंद्र जाट का कहना है कि प्रेमी युगल की पिटाई का वीडियो सामने आया है. मामले की जांच की जा रही है इस पर एक्शन लिया जाएगा. इस मामले पर जरूरी निर्देश भी दिए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story