भारत

सेंट्रल जेल में मारपीट के बाद हड़कंप, कई कैदी घायल

jantaserishta.com
21 Jun 2023 9:08 AM IST
सेंट्रल जेल में मारपीट के बाद हड़कंप, कई कैदी घायल
x

DEMO PIC 

देश की सबसे प्रसिद्ध सेंट्रल जेलों में से एक में दंगे जैसी हालत हो गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक कैदी घायल हो गए।
पुणे: ऐतिहासिक यरवदा सेंट्रल जेल (वाईसीजे) में सोमवार को अचानक हुई मारपीट में कम से कम एक दर्जन कैदी घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यहां मंगलवार को यह जानकारी दी। हाथापाई मामूली बात पर शुरू हुई और जल्द ही देश की सबसे प्रसिद्ध सेंट्रल जेलों में से एक में दंगे जैसी हालत हो गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक कैदी घायल हो गए।
जेल सुरक्षाकर्मियों और अन्य कैदियों ने मिलकर जल्द ही स्थिति को नियंत्रण में लाने में कामयाबी हासिल की और शांति लौट आई। कुछ कैदियों को मामूली चोटें आईं, कुछ अन्य को ज्यादा चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल कैदियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने पास के यरवदा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने हिंसा में शामिल लगभग 15 आरोपियों को नामजद किया है। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने फरवरी 2016 में अपनी रिहाई तक इसी जेल में सेलेब-अपराधी के रूप में समय बिताया था। स्वतंत्र सामाजिक कार्यकर्ताओं का दावा है कि जेल की क्षमता लगभग 2,500 है, लेकिन इस समय यह 6,000 से अधिक कैदियों से भरा हुआ है और यहां इस तरह की घटनाएं आम हैं, यहां तक कि मामूली बातों पर भी लड़ाई हो जाती है। बार-बार प्रयास करने के बावजूद, जेल के अधिकारी इस मामले में टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story