भारत

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में मारपीट, देर रात की घटना का वीडियो हो रहा वायरल

Nilmani Pal
1 March 2024 2:07 AM GMT
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में मारपीट, देर रात की घटना का वीडियो हो रहा वायरल
x

दिल्ली। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में देर रात खूब हंगामा कटा। लेफ्ट संगठनों का आरोप है कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की है। उन्हें लाठी-रॉड से पीटा गया है। वहीं एबीवीपी ने भी लेफ्ट के कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों गुट के छात्र एकदूसरे पर हमला कर रहे हैं। एक को तो कंधे पर साइकल उठाकर मारते हुए देखा गया है।

असल में जेएनयू कैंपस के अंदर चुनाव की इलेक्शन कमिटी के मेंबर चुनने के लिए जनरल बॉडी मीटिंग चल रही थी। अचानक किसी बात पर कहासुनी हुई। इसके बाद लेफ्ट और एबीवीपी के कार्यकर्ता आपस में लड़ाई और मारपीट करने लगे। दोनों और से एकदूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए गए हैं।

लेफ्ट संगठनों का आरोप है कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने स्टूडेंट्स के साथ मारपीट की है। वहीं एबीवीपी वालों का भी लेफ्ट पर यही आरोप है। इसे लेकर जो वीडियो जारी हुए हैं उसमें लोग एक दूसरे को मारते पीटते दिखाई दे रहे हैं। आइसा ने वाइस चांसलर से दखल की मांग की है। आइसा की मांग है कि जो स्टूडेंट्स मारपीट करते वीडियो में नजर आ रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


Next Story