भारत

दो पक्षों में मारपीट...हाथ में दिखा हथियार, वीडियो वायरल

jantaserishta.com
11 March 2024 2:04 PM IST
दो पक्षों में मारपीट...हाथ में दिखा हथियार, वीडियो वायरल
x
देखें वीडियो.
जबलपुर: शहर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि दोनों पक्षों के लोग कैसे आपस में एक दूसरे की जान लेने पर उतारू है। सीसीटीवी में नजर आ रहा कि किस तरह दोनों ही पक्ष के बीच में जमकर हथियार चले, जिसमें एक युवक के सिर पर गंभीर चोट भी आई है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर अधारताल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल पूरा घटनाक्रम 8 मार्च की रात का बताया जा रहा है पीड़ित शिवम पटेल जो डीजे बजाने का काम करता है उसने बताया कि, कुछ दिन पहले उसका प्रियांशु पटेल से विवाद हो गया था उस वक्त तो लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया था लेकिन घटना के कुछ दिन बाद 8 मार्च की रात को शिवम अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज़ का आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story