
x
देखें वीडियो.
बिहारशरीफ: आमतौर पर अब तक सड़कों पर हो रहे मारपीट को शांत कराते हुए आपने पुलिस को देखा होगा, लेकिन जब पुलिस ही सड़कों पर पहले मुक्केबाजी और फिर डंडे से मारपीट करने लगे तो इसे आप क्या कहेंगे। ऐसा ही एक मामला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से सामने आई है। यहां रहुई थाना क्षेत्र के सोहसराय हाल्ट के पास दो पुलिसकर्मी आपस में उलझ गये। दोनों के बीच जमकर लात-धूंसा चला। डंडा से भी एक-दूसरे पर प्रहार किया गया।
मुख्य सड़क पर ही दोनों पुलिसकर्मी आपस में मारपीट करते रहें। इस बीच, सड़क पर गुजर रहे कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जब जिले के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के पास पहुंचा तो दोनों पर कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया। बताया जाता है कि पुलिस के दोनों जवान 112 आपातकालीन सेवा में तैनात हैं। दोनों में अवैध वसूली करने के बाद राशि बंटवारे को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई तो बीच सड़क पर ही दोनों भिड़ गये।
बिहार पुलिस के जवान आपस में हिसाब-किताब करते हुए, नालंदा का वीडियो. pic.twitter.com/8KWlChndwl
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) September 18, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





