भारत

घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़, 8 लोग Arrested

Shantanu Roy
7 Aug 2024 5:17 PM IST
घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़, 8 लोग Arrested
x
Pratapgarh. प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ पुलिस ने घर में तोड़फोड़ और दो महिलाओं को बंधक बनाने के मामले में चार घंटे के अंदर ही आरोपियों को डिटेन कर मामला दर्ज किया है। अरनोद थाना अधिकारी सुरेंद्र सोलंकी ने बताया कि संगीता पत्नी राहुल सेन निवासी जाजली ने थाने पर रिपोर्ट देते हुए बताया 5 अगस्त के दिन मेरे घर पर सुबह 8 बजे फकीरचंद, पुष्कर लाल, किशन लाल, राधेश्याम, लक्ष्मण, लालू राम, कान्हा, बाबूलाल और साथ में 30 से 40 अन्य
लोगों को लेकर
हाथों में लोहे के सालिए, लाठी, हथोड़ा, तलवार, सब्बल से लैस होकर मकान में घुसे और गाली गलौज की। इसके साथ ही मकान में तोड़फोड़ की। परिवार की औरतों के साथ मारपीट करते हुए ललिता, अनीता के साथ मारपीट कर घसीटते हुए जबरन बाइक पर बिठाकर अपहरण कर ले गए। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने चार घंटे के अंदर आरोपी की तलाशकर बंधक महिला को छुड़वाया और आरोपी को डिटेन कर गिरफ्तार किया।
Next Story