Top News

शादी के कुछ महीनों बाद ही झगड़ा शुरू, महिला ने बेटी को दिया जन्म, पुलिस की एंट्री

jantaserishta.com
14 Dec 2023 4:49 PM IST
शादी के कुछ महीनों बाद ही झगड़ा शुरू, महिला ने बेटी को दिया जन्म, पुलिस की एंट्री
x

कौशांबी: यूपी के कौशांबी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली महिला शादी के महज पांच महीने बाद ही मां बन गई। महिला ने बेटी को जन्म दिया था। ये देखकर ससुराल वाले दंग रह गए। इसके बाद सास-बहू में झगड़ा शुरू हो गया। ससुरालियों ने महिला को अपनाने से इनकार कर दिया। महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी तो ससुराल वालों ने लड़की वालों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

मामला करारी कस्बे का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसने 20 मई 2023 को अपने बेटे की संदीपन घाट क्षेत्र में शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद बहू मायके चली गई। महिला ने बताया कि शादी के ठीक पांच महीने 12 दिन बाद बहू के मां बनने की खबर आई। यह सुनकर सभी दंग रह गए। बहू ने बेटी को जन्म दिया था। लोकलाज के डर से ससुराल वालों ने काफी दिनों तक यह बात नाते-रिश्तेदारों से छिपाए रखी थी। महिला ने बताया कि कुछ दिन बाद बहू अपनी बेटी के साथ जब ससुराल पहुंची तो वहां उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और हंगामा करने लगी। इसके बाद दोनों पक्ष थाने में पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story