भारत

वैक्सीन को लेकर मारपीट, स्थिति को कंट्रोल करने पुलिस फाॅर्स तैनात, ऐसे हुई पूरी घटना

jantaserishta.com
28 July 2021 12:12 PM IST
वैक्सीन को लेकर मारपीट, स्थिति को कंट्रोल करने पुलिस फाॅर्स तैनात, ऐसे हुई पूरी घटना
x

देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. पूरी कोशिश की जा रही है कि समय रहते सभी को कोरोना का टीका लगा दिया जाए. लेकिन इस होड़ में कुछ जगह हिंसक घटनाएं भी होती दिख गई हैं जहां पर लोग घायल हुए हैं और स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान बचाने के लिए भागे हैं. ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है जहां पर दो गुटों में सिर्फ इसलिए लड़ाई हो गई क्योंकि उन्हें पहले कोरोना वैक्सीन लगवानी थी.

वैक्सीन को लेकर मारपीट
जानकारी मिली है कि भटोलिया गांव के मध्य विद्यालय में मंगलवार को कोरोना वैक्सीन लेने को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई जिसमें दर्जन भर लोग घायल हो गए. जैसे ही स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना मिली, वे सशस्त्र बल के साथ मौक़े पर पहुंच गए और स्थिति को काबू में किया गया. अभी के लिए गांव में शांति बहाल कर दी गई है और गांव में पुलिस की भारी तैनाती है. इस घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, कुछ को गंभीर चोट आई हैं तो कुछ मामूली रूप से घायल हुए हैं.
पुलिस ने किया स्थिति को कंट्रोल
घटना के बारे में थानाध्यक्ष ने बताया कि 'पहले हम पहले हम वैक्सीन' के लिए दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद शुरू हो गया था. उसके बाद कुछ लोगों ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी जिसमें कुछ लोग सामान्य रूप से घायल हो गए. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. बखरी व भटौलिया के पठान चौक पर सशत्र बलों को तैनात किया गया है. इससे पहले भी देश के कुछ हिस्सों में ऐसी घटनाएं देखने को मिली हैं जहां पर वैक्सीन लगवाने को लेकर जरूरत से ज्यादा उत्साह रहा और फिर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. अभी के लिए पुलिस की मुस्तैदी की वजह से सीतामढ़ी में स्थिति को कंट्रोल कर लिया गया है और वहां पर शांति बहाल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story