भारत

कई महीनों से छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा...रिश्ता हुआ तनावपूर्ण, फिर...

jantaserishta.com
14 Feb 2025 12:28 PM IST
कई महीनों से छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा...रिश्ता हुआ तनावपूर्ण, फिर...
x
फैली सनसनी.
मुंबई: मुंबई के अंधेरी इलाके में पुरानी रंजिश के कारण गुरुवार को 41 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक का नाम सुजीत सिंह है। अंधेरी पुलिस ने इस मामले में सुनील कोकाटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, सुजीत सिंह और सुनील कोकाटे अंधेरी के कोल डोंगरी स्थित माला धारी रहिवासी संघ में पड़ोसी थे। दोनों के बीच पिछले कई महीनों से छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था, जिससे दोनों का रिश्ता तनावपूर्ण हो गया था।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को पुरानी रंजिश के कारण सुनील कोकाटे ने गुस्से में आकर सुजीत सिंह पर चाकू से हमला किया। हमले में सुजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अंधेरी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इससे पहले, 11 फरवरी को मुंबई के बांद्रा इलाके में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मृतका की पहचान रेखा खोंडे के रूप में हुई थी। बांद्रा पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story