भारत

Cooler की हवा को लेकर मारपीट, दुल्हन ने शादी से किया इंकार

Nilmani Pal
13 July 2024 5:32 PM GMT
Cooler की हवा को लेकर मारपीट, दुल्हन ने शादी से किया इंकार
x
बड़ी खबर
Baliya बलिया: यूपी के बलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कूलर की हवा को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गए। वारदात के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद बारात लौट गई।
कस्बा के वार्ड संख्या 12 की रहने वाली एक लड़की शादी खेजुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में तय थी। गुरुवार की रात गाजे-बाजे के साथ बरात पहुंची। जनवासे से बरात झूमते-नाचते द्वारापूजा और वयमाला के लिए लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। द्वारापूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम हो रहा था। बताया जाता है कि टेंट के अंदर लगे कूलर के सामने बैठने को लेकर बराती और घराती पक्ष के बीच विवाद हो गया। दोनों ओर से हुई मारपीट में कई लोग चोटिल हो गए, कुछ सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया तथा दोनों पक्षों के कुछ लोगों को पकड़कर थाने ले गई। इस घटना के बाद सभी मांगलिक कार्यक्रम ठप पड़ गया। इसके बाद लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। थाने में हुई पंचायत में मामला सलटाने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में शादी के दौरान मंडप के नीचे
दूल्हे ने वाद विवाद में दुल्हन
व अन्य लोगों को गाली दे दी। इस पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और बारात वापस लौट गई। दरअसल गुलाबपुर मजरे कोरवा निवासी एक लड़की की शादी मलवा थाना के सत्तेपुर सकठहिम्मतपुर गांव निवासी मिश्रीलाल के बेटे जयसिंह के साथ हो रही थी। गुरुवार रात बारात गुलाबपुर मजरे कोरवा गांव पहुंची। जयमाला के दौरान विवाद शुरू हो गया। दुल्हन का मेकअप करने आई ब्यूटीशियन ने जयमाला के बाद रुपये मांगे। लड़की पक्ष ने दूल्हे पक्ष से ब्यूटीपार्लर का खर्चा देने की बात कही। दूल्हे पक्ष ने इंकार कर दिया।
Next Story